Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन-लालगंज

लालगंज आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटा खुर्द पर शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । आपने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सभी अपने शिक्षकों, अपने गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं ।हम ज्ञानदाता, पथ प्रदर्शक गुरु की महिमा को भुला नहीं सकते। शिष्य का जीवन गुरु के द्वारा बताए गए निर्देशों पर ही उच्चता को प्राप्त होता है। विद्यालय के प्रबंधक तथा भारतीय शिक्षा समिति आजमगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। तथा उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह, धर्मराज चौहान,मन्ता राम, अर्चना सिंह ,सुरेन्द्र यादव,अंकिता चौहान,शिवम,रीता यादव आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh