Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिरफिरे ने विवाहिता की गर्दन काटी हालत गंभीर, दो दिन से कर रहा था पीछा

मेरठ। मेरठ के गंगानगर में आज सुबह एक सिरफिरे आशिक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां क्षेत्र के रक्षापुरम में शनिवार सुबह डिफेंस कॉलोनी के छोटे गेट के सामने एक सिरफिरे युवक ने 25 वर्षीय महिला की गर्दन काट दी। आसपास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार ईशापुरम निवासी महिला निशा उर्फ मोहसिना (25) पत्नी सचिन अपने दो बच्चों के साथ रहती है। वह डिफेंस कॉलोनी में होम केयर करती है, जबकि पति किला परीक्षितगढ़ में कंफेक्सनरी की दुकान करता है।
शनिवार सुबह 9 बजे वह घर से काम पर आ रही थी। डिफेंस कॉलोनी के पीछे वाले गेट के पास पीछे से पहुंचे सिरफिरे आशीष नाम के युवक ने निशा की गर्दन काट दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहां एमडीए वीसी आवास पर रहने वाले गार्डों ने महिला को पड़ा देख डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है आरोपी आशीष पुत्र ज्ञान सिंह है। गंगानगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि टीम लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई है। महिला द्वारा बताई गई जानकारी की भी जांच की जा रही है।
तेरी मौत निश्चित है-महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसका पीछा कर रहा था। शुक्रवार को उसने निशा से कहा था कि तेरी मौत निश्चित है। इसके बाद शनिवार सुबह उसने महिला की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh