Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्राओं के साथ ठगी करने वाली दो सगी बहनें धराईं

आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर छात्राओं के साथ ठगी करने वाली दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है शहर के गुरु टोला मोहल्ला निवासी ममता पत्नी वीरेंद्र ने वार को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर उनकी पुत्री समेत कई छात्राओं के साथ ठगी करने वाली दो युवतियों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त दोनों युवतियां शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर हजारों रुपए की चूना लगा चुकी थीं। उनके द्वारा संस्था के नाम से जारी फर्जी रसीद व प्रमाण पत्र उनके द्वारा ठगी का शिकार होने वाली लड़कियों को दिया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई दोनों आरोपियों में पूजा एवं मुस्कान कन्नौजिया सगी बहनें बताई गई हैं। दोनों गोंडा जनपद के तुलसीपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर ग्राम निवासी राधेश्याम कनौजिया की पुत्री बताई गई हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh