आजमगढ़ जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
आजमगढ़ 20 जुलाई-- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री अनीता की उपस्थिति में जिला कारागार आजमगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव ने जेल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित बन्दियों को उनके कानूनी अधिकारों, कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा उपस्थित सभी बन्दियों को जानकारी दी गयी कि दिनांक 19 जुलाई 2022 से दिनांक 22 जुलाई 2022 तक विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन जिला कारागार आजमगढ़ में किया जा रहा है। इस विशेष जेल लोक अदालत में ऐसे मामलों में जो अधिकतम 07 वर्ष की सजा से दण्डनीय है, वे सभी बन्दी अपने-अपने जुर्म का इकबाल कर सकते है तथा छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े व धारा-25 आर्म्स एक्ट के मामले में भी जुर्म इकबाल कर अपना मामला निस्तारित करा सकते है।
सचिव द्वारा जेल अधिकारियों को बताया गया कि आजादी की 75वें वर्षगांठ पर विचाराधीन बन्दियों की रिहाई हेतु अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा 16 जुलाई 2022 से 13 अगस्त 2022 तक महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत दिनांक 25 जुलाई 2022 को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की जायेगी तथा प्रत्येक मामलों का पुनर्विलोकन किया जायेगा और उसके आधार पर कमेटी द्वारा संस्तुति की जायेगी। सचिव ने शिविर में उपस्थित बन्दियों से वार्ता की तथा उन्हें निःशुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता के सम्बन्ध में पूछा। शिविर में उपस्थित बन्दियों ने बताया कि उनके मुकदमों की पैरवी हेतु उनके पास अधिवक्ता है।
सचिव ने बन्दियों के स्वास्थ्य अनुरूप भोजन व दवा, साफ सफाई इत्यादि की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए l जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध बन्दियों (महिला/पुरुष) से उनकी परेशानी के बारे में पूछा गया एवं सचिव ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बन्दियों की समस्याओं का निस्तारण करायें।
इस दौरान सचिव ने कहा कि ऐसे बन्दी जो अत्यन्त गरीब है, जिनका कोई पैरोकार नही है, ऐसे बन्दी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के पात्र है।
इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार सोनी, जेलर रविन्द्र नाथ, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव, महिला डिप्टी जेलर नीलम कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी पुनीत यादव तथा जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-20.07.2022--------


























































Leave a comment