Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पिस्टल से फायरिंग कर रहे हिस्ट्रीशीटर की वीडियो वायरल,जाँच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा पिस्टल से हवा में गोलियां दागते हुए बनाई गई वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताते हैं कि वायरल वीडियो में पिस्टल से हवा में फायरिंग कर रहे व्यक्ति की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार इस व्यक्ति के ऊपर दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। वर्ष 2015 में इस व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ गंभीरपुर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने के साथ ही हवालात में बंद एक अभियुक्त को छुड़ा ले जाने का भी आरोप लगा हुआ है। कुछ समय पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोलने और इसकी निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी होने पर गंभीरपुर पुलिस वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh