तुलसीपूजन सहित सनातन धर्म के प्रति जागरुकता अभियान को लेकर बैठक
महाराष्ट्र | मुंबई के जिला पालघर स्थान शांति नगर वसई ईस्ट मे हर वर्ष के भाँति इस बार भी वृहद रूप सनातन धर्म जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है यह जानकारी जनजीवन आधार सेवा फाउंडेशन के प्रबन्धक रमेश चंद्र मौर्य के द्वारा जीजीएस न्यूज़ 24 से संपर्क कर दिया गया।
श्री मौर्य ने बताया कि,"अगले वर्ष की भांति इस वर्ष 25.12.2025 को तुलसी पूजन तुलसी के पौधे का निशुल्क वितरण ,हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण, और महा भंडारा का आयोजन और नगरीक सम्मान समारोह मे जनजीवन आधार सेवा फाउंडेशन द्वारा एवं नगर के सभी निवासियों के साथ कई संगठन के महत्वपूर्ण लोगों को सम्मानित का बेड़ा भी है,जो कि देश के कोने कोने मे विभिन्न क्षेत्रों मे समाज मे सक्रिय रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज दिनाँक १७ दिसंबर को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर के सत्य धर्म और सेवा सनातन के प्रति जागरूकता हेतु विचार विमर्श कर आज जन सभा किया गया और संकल्प लिया गया । ".
























































Leave a comment