National News / राष्ट्रीय ख़बरे

बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार एक ऐतिहासिक रिपोर्ट

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार एक ऐतिहासिक घटना हुई। मतदान वाले दिन पूरे राज्य में किसी की भी मौत नहीं हुई और किसी भी विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले चुनावों में बिहार में हिंसा, मौतें और कई जगहों पर पुनर्मतदान जैसी स्थितियां अक्सर देखने को मिलती थीं।

राजग की बड़ी जीत के बाद पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वो दिन चले गए जब बिहार में चुनाव का मतलब हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी होता था। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे चुनाव के दौरान न तो हिंसा हुई और न ही चुनाव आयोग को कहीं भी मतदान दोहराने का आदेश देना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि पहले कई क्षेत्रों में माओवादियों के डर से दोपहर 3 बजे ही मतदान खत्म कर दिया जाता था। लेकिन इस बार पूरे राज्य में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पूरे 11 घंटे मतदान हुआ, जैसे देश के बाकी हिस्सों में होता है। उन्होंने बिहार के लोगों को रिकॉर्ड मतदान के लिए बधाई दी और कहा कि इससे लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास का पता चलता है।

1985 में चुनावी हिंसा में 63 लोगों की मौत हुई थी और 156 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था।

1990 में 87 लोगों की चुनावी हिंसा में मौत हुई थी।

1995 में भारी हिंसा और गड़बड़ी के चलते तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन को बिहार चुनावों को चार बार टालना पड़ा था।

2005 में हिंसा और कदाचार के कारण 660 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था।

इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए और मतगणना जारी है।

• बिहार में पहली बार कहीं नहीं पड़ी दोबारा वोटिंग की जरूरत, नहीं आया एक भी मौत का मामला

 

कांग्रेस की बिहार में हार ने उसकी स्थिति को और कमजोर कर दिया है। पार्टी ने चुनाव परिणामों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन कई नेताओं ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब पार्टी को अपने नेताओं को एकजुट रखने, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सहयोगी दलों से सीटों पर समझौता करने और बिहार में अपनी खोई ताकत वापस पाने जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा। इस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें जीत पाई, जो 2010 के बाद सबसे कम है।

 

यह भी पढ़ें | बिहार चुनाव: सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने कही थी ये बात

कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर लगातार आक्रामक रहने वाली कांग्रेस ने बिहार के नतीजों पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन पार्टी के कई नेताओं ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी के भीतर बड़ा विभाजन हो सकता है।

•देखें

विधानसभा सीटें /विजेता/ पार्टी

 

आलमनगर नरेंद्र नारायण यादव जेडीयू

बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता जेडीयू

सिंहेश्वर रमेश ऋषि जनता दल (यूनाइटेड)

मधेपुरा चंद्रशेखर आरजेडी

सोनबरसा रत्नेश सादा जेडीयू

सहरसा इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता आईआईपी

सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार सिंह एलजेपी(आर)

महिषी गौतम कृष्णा आरजेडी

कुशेश्वरस्थान अतिरेक कुमार जेडीयू

गौड़ाबौराम सुजीत कुमार बीजेपी

बेनीपुर बिनय कुमार चौधरी जेडीयू

अलीनगर मैथिली ठाकुर बीजेपी

दरभंगा ग्रामीण राजेश कुमार मंडल जेडीयू

दरभंगा संजय सरावगी बीजेपी

हायाघाट राम चंद्र प्रसाद बीजेपी

बहादुरपुर मदन सहनी जेडीयू

केवटी मुरारी मोहन झा बीजेपी

जाले जिबेश कुमार बीजेपी

गायघाट कोमल सिंह जेडीयू

औराई रमा निषाद बीजेपी

मीनापुर अजय कुमार जेडीयू

बोचहां बेबी कुमार एलजेपी(आर)

सकरा आदित्य कुमार जेडीयू

कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता बीजेपी

मुजफ्फरपुर रंजन कुमार बीजेपी

कांटी अजीत कुमार जेडीयू

बरुराज अरुण कुमार सिंह बीजेपी

पारु शंकर प्रसाद आरजेडी

साहेबगंज राज कुमार सिंह बीजेपी

बैकुण्ठपुर मिथिलेश तिवारी बीजेपी

बरौली मनजीत कुमार सिंह जेडीयू

गोपालगंज सुभाष सिंह बीजेपी

कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय जेडीयू

भोरे सुनील कुमार जेडीयू

हथुआ रामसेवक सिंह जेडीयू

सिवान मंगल पांडेय बीजेपी

जीरादेई भीष्म प्रताप सिंह जेडीयू

दरौली विष्णु देव पासवान एलजेपी(आर)

रघुनाथपुर ओसामा सहाब आरजेडी

दरौंदा कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह बीजेपी

बड़हरिया इंद्रदेव सिंह जेडीयू

गोरेयाकोठी देवेशकांत सिंह बीजेपी

महराजगंज हेम नारायण साह जेडीयू

एकमा मनोरंजन सिंह जेडीयू

मांझी रणधीर कुमार सिंह जेडीयू

बनियापुर केदार नाथ सिंह बीजेपी

तरैया जनक सिंह बीजेपी

मढ़ौरा जितेंद्र कुमार राय आरजेडी

छपरा छोटी कुमारी बीजेपी

गरखा सुरेंद्र राम आरजेडी

अमनौर कृष्ण कुमार मंटू बीजेपी

परसा करिश्मा आरजेडी

सोनपुर विनय कुमार सिंह बीजेपी

हाजीपुर अवधेश सिंह बीजेपी

लालगंज संजय कुमार सिंह बीजेपी

वैशाली सिद्धार्थ पटेल जेडीयू

महुआ संजय कुमार सिंह एलजेपी(आर)

राजापाकड़ महेंद्र राम जेडीयू

राघोपुर तेजस्वी यादव आरजेडी

महनार उमेश सिंह कुशवाहा जेडीयू

पातेपुर लखेंद्र कुमार रौशन बीजेपी

कल्याणपुर महेश्वर हजारी जेडीयू

वारिसनगर मंजारीक मृणाल जेडीयू

समस्तीपुर अश्वमेध देवी जेडीयू

उजियारपुर आलोक कुमार मेहता आरजेडी

मोरवा रणविजय साहू आरजेडी

सरायरंजन विजय कुमार चौधरी जेडीयू

मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह बीजेपी

विभूतिपुर अजय कुमार सीपीआई(एम)

रोसड़ा बीरेंद्र कुमार बीजेपी

हसनपुर राज कुमार राय जेडीयू

चेरिया बरियारपुर अभिषेक आनंद जेडीयू

बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता बीजेपी

तेघड़ा रजनीश कुमार बीजेपी

मटिहानी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह आरजेडी

साहेबपुर कमाल सत्तानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन जी आरजेडी

बेगूसराय कुंदन कुमार बीजेपी

बखरी संजय कुमार एलजेपी(आर)

अलौली रामचंद्र सदा जेडीयू

खगड़िया बबलू कुमार जेडीयू

बेलदौर पन्ना लाल सिंह पटेल जेडीयू

परबत्ता बाबूलाल शौर्य एलजेपी(आर)

तारापुर सम्राट चौधरी बीजेपी

मुंगेर कुमार प्रणय बीजेपी

जमालपुर नचिकेता जेडीयू

सूर्यगढ़ा रामनंद मंडल जेडीयू

लखीसराय विजय कुमार सिन्हा बीजेपी

शेखपुरा रणधीर कुमार सोनी जेडीयू

बरबीघा डॉ. कुमार पुष्पंजय जेडीयू

अस्थावां जितेंद्र कुमार जेडीयू

बिहारशरीफ डॉ. सुनील कुमार बीजेपी

राजगीर कौशल किशोर जेडीयू

इस्लामपुर रुहेल रंजन जेडीयू

हिलसा कृष्णा मुरारी शरण जेडीयू

नालन्दा श्रवण कुमार जेडीयू

हरनौत हरिनारायण सिंह जेडीयू

मोकामा अनंत सिंह जेडीयू

बाढ़ सियाराम सिंह बीजेपी

बख्तियारपुर अरुण कुमार एलजेपी(आर)

दीघा संजीव चौरसिया बीजेपी

बांकीपुर नितिन नबीन बीजेपी

कुम्हरार संजय कुमार बीजेपी

पटना साहिब रत्नेश कुमार बीजेपी

फतुहा डॉ. रामानंद यादव आरजेडी

दानापुर रामकृपाल यादव बीजेपी

मनेर भाई बिरेंद्र आरजेडी

फुलवारी श्याम रजक जेडीयू

मसौढ़ी अरुण मांझी जेडीयू

पालीगंज संदीप सौरव सीपीआई(एमएल)

बिक्रम सिद्धार्थ सौरव बीजेपी

संदेश राधा चरण साह जेडीयू

बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी

आरा संजय सिंह (टाइगर) बीजेपी

अगिआंव महेश पासवान बीजेपी

तरारी विशाल प्रशांत बीजेपी

जगदीशपुर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जेडीयू

शाहपुर राकेश रंजन बीजेपी

ब्रह्मपुर शम्भू नाथ यादव आरजेडी

बक्सर आनन्द मिश्र बीजेपी

डुमरांव राहुल कुमार सिंह जेडीयू

राजपुर संतोष कुमार निराला जेडीयू

वाल्मिकी नगर सुरेन्द्र प्रसाद कांग्रेस

रामनगर (सुरक्षित) नंद किशोर राम बीजेपी

नरकटियागंज संजय कुमार पांडेय बीजेपी

बगहा राम सिंह बीजेपी

लौरिया विनय बिहारी बीजेपी

नौतन नारायण प्रसाद बीजेपी

चनपटिया अभिषेक रंजन कांग्रेस

बेतिया रेणु देवी बीजेपी

सिकटा साम्रीद वर्मा जेडीयू

रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा बीजेपी

सुगौली राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता एलजेपी(आर)

नरकटिया विशाल कुमार जेडीयू

हरसिद्धि (सुरक्षित) कृष्णनंदन पासवान बीजेपी

गोविंदगंज राजू तिवारी एलजेपी(आर)

केसरिया शालिनी मिश्रा जेडीयू

कल्याणपुर सचींद्र प्रसाद सिंह बीजेपी

पिपरा श्याम बाबू प्रसाद यादव बीजेपी

मधुबन राणा रणधीर सिंह बीजेपी

मोतिहारी प्रमोद कुमार बीजेपी

चिरैया लाल बाबू प्रसाद गुप्ता बीजेपी

ढाका फैसल रहमान आरजेडी

शिवहर श्वेता गुप्ता जेडीयू

रीगा बैद्यनाथ प्रसाद बीजेपी

बथनाहा (सुरक्षित) अनिल कुमार बीजेपी

परिहार गायत्री देवी बीजेपी

सुरसंड प्रो. नागेंद्र राउत जेडीयू

बाजपट्टी रामेश्वर कुमार महतो आरएलएम

सीतामढी सुनील कुमार पिंटू बीजेपी

रुन्नीसैदपुर पंकज कुमार जेडीयू

बेलसंड अमित कुमार एलजेपी(आर)

हरलाखी सुधांशु शेखर जेडीयू

बेनीपट्टी विनोद नारायण झा बीजेपी

खजौली अरुण शंकर प्रसाद बीजेपी

बाबूबरही मीना कुमारी जेडीयू

बिस्फी आसिफ अहमद आरजेडी

मधुबनी माधव आनंद आरएलएम

राजनगर(सुरक्षित) सुजीत कुमार बीजेपी

झंझारपुर नीतीश मिश्रा बीजेपी

फुलपरास शीला कुमारी जेडीयू

लौकहा सतीश कुमार शाह जेडीयू

निर्मली अनिरुद्ध प्रसाद यादव जेडीयू

पिपरा रामविलास कामत जेडीयू

सुपौल बिजेन्द्र प्रसाद यादव जेडीयू

त्रिवेणीगंज (सुरक्षित) सोनम रानी जेडीयू

छातापुर नीरज कुमार सिंह बीजेपी

नरपतगंज देवंती यादव बीजेपी

रानीगंज (सुरक्षित) अविनाश मंगलम आरजेडी

फारबिसगंज मनोज बिस्वास कांग्रेस

अररिया आबिदुर रहमान कांग्रेस

जोकीहाट मुर्शीद आलम एआईएमआईएम

सिकटी विजय कुमार मंडल बीजेपी

बहादुरगंज तौसीफ आलम एआईएमआईएम

ठाकुरगंज गोपाल कुमार अगरवाल जेडीयू

किशनगंज कमरुल होदा कांग्रेस

कोचाधामन सरवर आलम एआईएमआईएम

अमौर अख्तरुल इमाम एआईएमआईएम

बायसी गुलाम सरवर एआईएमआईएम

कसबा नितेश कुमार सिंह एलजेपी(आर)

बनमनखी (सुरक्षित) कृष्ण कुमार ऋषि भाजपा

रुपौली कलाधर प्रसाद मंडल जेडीयू

धमदाहा लेशी सिंह जेडीयू

पूर्णिया विजय कुमार खेमका बीजेपी

कटिहार तारकिशोर प्रसाद बीजेपी

कदवा दुलार चंद गोस्वामी जेडीयू

बलरामपुर संगीता देवी एलजेपी(आर)

प्राणपुर निशा सिंह बीजेपी

मनिहारी (सुरक्षित) मनोहर प्रसाद सिंह कांग्रेस

बरारी बिजय सिंह जेडीयू

कोढ़ा(सुरक्षित) कविता देवी बीजेपी

बिहपुर कुमार शैलेंद्र बीजेपी

गोपालपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जेडीयू

पीरपैंती (सुरक्षित) मुरारी पासवान बीजेपी

कहलगांव शुभानंद मुकेश जेडीयू

भागलपुर रोहित पाण्डेय बीजेपी

सुलतानगंज ललित नारायण मंडल जेडीयू

नाथनगर मिथुन कुमार एलजेपी(आर)

अमरपुर जयंत राज जेडीयू

धोरैया (सुरक्षित) मनीष कुमार जेडीयू

बांका राम नारायण मंडल बीजेपी

कटोरिया(सुरक्षित) पूरन लाल टुडू बीजेपी

बेलहर मनोज यादव जेडीयू

रामगढ सतीश कुमार सिंह यादव बीएसपी

मोहनिया (सुरक्षित) संगीता कुमारी बीजेपी

भभुआ भरत बिंद बीजेपी

चैनपुर जमां खान जेडीयू

चेनारी (सुरक्षित) मुरारी प्रसाद गौतम एलजेपी(आर)

सासाराम स्नेहलता आरएलएम

करगहर बशिष्ठ सिंह जेडीयू

दिनारा आलोक कुमार सिंह आरएलएम

नोखा नागेंद्र चंद्रवंशी जेडीयू

डेहरी राजीव रंजन सिंह एलजेपी(आर)

काराकाट अरुण सिंह सीपीआई(एमएल)

अरवल मनोज कुमार बीजेपी

कुर्था पप्पू कुमार वर्मा जेडीयू

जहानाबाद राहुल कुमार आरजेडी

घोसी रितुराज कुमार जेडीयू

मखदुमपुर (सुरक्षित) सुबेदार दास आरजेडी

गोह अमरेन्द्र कुमार आरजेडी

ओबरा प्रकाश चंद्र एलजेपी(आर)

नवीनगर चेतन आनंद जेडीयू

कुटुम्बा (सुरक्षित) ललन राम हम

औरंगाबाद त्रिविक्रम नारायण सिंह बीजेपी

रफीगंज प्रमोद कुमार सिंह जेडीयू

गुरुआ उपेंद्र प्रसाद बीजेपी

शेरघाटी उदय कुमार सिंह एलजेपी(आर)

इमामगंज (सुरक्षित) दीपा कुमारी हम

बाराचट्टी (सुरक्षित) ज्योति देवी हम

बोधगया (सुरक्षित) कुमार सर्वजीत आरजेडी

गया टाउन प्रेम कुमार बीजेपी

टिकारी अजय कुमार आरजेडी

बेलागंज मनोरमा देवी जेडीयू

अतरी रोमित कुमार हम

वजीरगंज बिरेंद्र सिंह बीजेपी

रजौली (सुरक्षित) विमल राजवंशी एलजेपी(आर)

हिसुआ अनिल सिंह बीजेपी

नवादा विभा देवी जेडीयू

गोबिंदपुर विनिता मेहता एलजेपी(आर)

वारिसलीगंज अनिता आरजेडी

सिकंदरा (सुरक्षित) प्रफुल्ल कुमार मांझी हम

जमुई श्रेयसी सिंह बीजेपी

झाझा दामोदर रावत जेडीयू

चकाई सावित्री देवी आरजेडी


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh