Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बड़ा खुलासा: बैकरी मालिक ने ही कि थी शाहरुख की हत्या

मुहम्मदपुर (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में 28 अक्टूबर को नहर किनारे मिले शाहरुख खान (30) के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बेकरी संचालक अरशद अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक शाहरुख बेकरी से पावरोटी लेकर बेचता था। वह बेकरी की पावरोटी को खराब और बासी बताकर प्रचारित कर रहा था, जिससे दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि 27 अक्टूबर को अरशद शाहरुख को बहाने से नहर किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर मौके से फरार हो गया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी का बंडल भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh