Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खेल प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दमखम, विधायक ने किया शुभारंभ

देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक के मेहड़ा पुरवा स्थित बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर एवं खेल ध्वज फहराकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और कबड्डी सहित कई स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मैदान में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विजय प्रताप, मिथिलेश सिंह, निशेष गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, जयप्रकाश मणि, अशोक सिंह, विनोद सिंह, नित्यानंद चौबे और विनय द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh