Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन घरों में लगी आग, लाखों का सामान और तीन बकरियां जलकर खाक

•ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, पीड़ित परिवारों का हुआ भारी नुकसान

बिलरियागंज (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विदवल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तीन घरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, एक परिवार की तीन बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, विदवल गांव निवासी उमा राजभर पुत्र शेरू, सितारा पत्नी रामवृक्ष राजभर तथा कलावती पत्नी राजाराम के घरों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, घरेलू सामान सहित अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए और बाल्टी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पीड़ित परिवारों का काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

 

घटना के बाद तीनों परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh