जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पर्व की दी शुभकामनाएं
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों को छोटी दीपावली, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों एवं उल्लास का पर्व है। सभी लोग त्योहारों का आनंद लेते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पटाखे चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बच्चों एवं परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया।


























































Leave a comment