Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम और एसपी ने खुखुन्दू में पटाखों की दुकानों का किया निरीक्षण

• सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी : डीएम

 देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ खुखुन्दू में संचालित पटाखों की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्थाओं तथा निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएं। दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था तथा दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा एवं आवागमन की व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh