Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेलवे स्टेशन रोड पर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का हुआ लोकार्पण

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की सीमा अंतर्गत अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत ₹21.13 लाख की स्वीकृत लागत से रेलवे तिराहा से बरहज बाजार रेलवे स्टेशन होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक 7 मीटर ऊंचे ऑक्टागोनल पोल सहित स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल  की उपस्थिति में वरिष्ठ भाजपा नेता कुश भगत कुशवाहा  द्वारा किया गया।
नगर के प्रमुख मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध होने से रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। यह कार्य गौरा बरहज को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त नगर बनाने की दिशा में एक और सार्थक कदम है।
हमारा संकल्प है कि नगर का कोई भी मार्ग विकास और मूलभूत सुविधाओं से अछूता न रहे। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  श्याम जायसवाल , नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh