Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाईक की टक्कर से सायकिल सवार की मौत

देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग कपरवार बरहज के मध्य पालिया मोड़ के पास बाइक और सायकिल की भिडंत में एक की मौत हो गई । बाईक सवार युवकों को भी चोटे आई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी दारा प्रसाद 32 वर्ष पुत्र स्व० खूबलाल शुक्रवार की दोपहर सायकिल से पलिया मोड़ की तरफ आ रहा था । राम जानकी मार्ग पर जैसे ही चढ़ा बरहज से आ रहे वाईक सवार युवकों से भिड़ंत हो गई और सायकिल सवार दारा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान आने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गई । शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए देवरिया भेज दिया । निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी दहाड़े मार रोने चिल्लाने लगी । माता सोनिया देवी बेहोश हो जा रही थी। दारा मजदूरी करता था । उसी से परिवार का खर्चा चलता था ।वाईक सवार युवक भी घायल हो गये है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहाकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh