Politics News / राजनीतिक समाचार

घोसी एमएलसी चुनाव में घोसी बूथ पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शिक्षक निर्वाचन मतदान, 82.38% दर्ज हुई वोट

घोसी।मऊ। घोसी क्षेत्र पंचायत कार्यालय (बूथ संख्या 112) पर विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान डीएम, एसपी के एडीएम आदि ने किया निरीक्षण। कुल 262मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह पूरी मतदान प्रक्रिया  एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह, ज़ोनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार न्यायिक (मोहम्मदाबाद गोहाना) डा धर्मेंद्र पांडेय (पीठासीन अधिकारी) तथा घोसी कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय की संयुक्त देखरेख और सतर्क निगरानी में कुशलतापूर्वक कराई गई।
मतदान निर्धारित समय: प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक चला। जिसमें   महिला मतदाता 46,पुरुष मतदाता 216 ने  कुल पड़े मत: 262।
 कुल मतदान प्रतिशत: 82.38%
प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, और शिक्षकों ने निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh