Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की हुई मौत , बीती रात हुआ हादसा, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, परिजनों को दी सूचना

आजमगढ़। जिले के लाटघाट चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। यूनियन बैंक के पास रात करीब 8:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान देवेश नारायण राय (42), पुत्र स्वर्गीय हरीश नारायण राय के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा ब्लॉक में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाटघाट क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। देवेश नारायण राय की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh