Politics News / राजनीतिक समाचार

खंड शिक्षकएमएलसी निर्वाचन 2026: डीएम आनंद वर्द्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जनपद के मतदान बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान

मऊ। घोसी।विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के मतदान के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम आनंद वर्द्धन एवं एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा लगातार जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक नगर पालिका परिषद कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय परदहा, रानीपुर, मोहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज तथा घोसी स्थित मतदान बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित पाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh