Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सूरत में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से सलेमपुर के युवक की मौत

देवरिया ।गुजरात के सूरत में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से सलेमपुर क्षेत्र के पंडित हरैया गांव निवासी 23 वर्षीय रवि यादव की मौत हो गई। मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी के तेज बहाव में बहने के बाद वह लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया।
रवि यादव सूरत में एक निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार शाम वह अपने साथियों के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
रवि अपने परिवार के सबसे छोटे बेटे थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उनका आठ माह का एक बेटा है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम प्रधान संदीप ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि रवि की शादी अभी करीब दो वर्ष पहले ही हुई थी और उनका आठ माह का एक बच्चा है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh