पत्नी की प्रताड़ना से ऊबकर पति ने खाया विषाक्त पदार्थ हुई मृत्यु
देवरिया।बरहज ,शनिवार की रात गौरा निवासी अमरनाथ यादव 50 पुत्र द्वारिका यादव ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी हालत बिगड़ देख परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में अमरनाथ की मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि अमरनाथ की पहली शादी 22 वर्ष पूर्व सुरौली थाना क्षेत्र के बरसात गांव निवासिनी इंद्रावती से हुआ था इंद्रावती की कोई संतान न होने से इंद्रावती ने अपनी सहमति से अपने पति की दूसरी शादी भलुअनी थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा निवासी नीरज पुत्री राम प्रीत यादव से 2004 में कर दी जिससे चार संतान में दो बेटे प्रिंस 12 वर्ष कान्हा 6 वर्ष एवं दो बेटी रानी 14 वर्ष, छोटी 8 वर्ष है बीते जून महीने में बताया जा रहा है कि नीरज नगर के एक व्यापारी के यहां गहने बेचने के लिए ले गई थी जिसके जानकारी पति को हो गई पति गहने वापस मांगने लगा उसके बाद आरोपित पत्नी अपने मायके जाकर पति पर प्रताड़ना एवं दहेज उत्पीड़न की झूठी केस में फसाने की बात कही लेकिन आरोप सिद्ध नहीं हुआ बीते दिन पहले एसपी के यहां पीड़िता ने तहरीर देकर अपने पति पर कार्रवाई करते हुए चल अचल संपत्ति में हक हिस्सा दिलाने का प्रार्थना पत्र दिया था जिस प्रार्थना पत्र पर विचार करके भलुअनी थाने पर पति एवं पत्नी को शनिवार के दिन समाधान के लिए बुलाया गया था दोनों के बीच सुला समझौता भी हो गया था लेकिन मृतक के भाई उदयभान यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाने में मेरे भाई के साथ न केवल संपत्ति देने का दबाव बनाया गया बल्कि एक उपनिरीक्षक द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया घर आने के बाद 2 घंटे मेरे भाई रोते रहे अंत में जब हम लोग दुर्गा पूजन के लिए सामान खरीदने बाजार चले गए थे उसे समय सल्फास की गोलियां लाकर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। घर वालों ने थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय को तहरीर देकर आरोपित उप निरीक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे घर वाले एवं ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्राथमिक की दर्ज नहीं होती तब तक हम लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और वहां पर करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन करते रहे अंत में लिखित देने के बाद घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया बड़े भाई हरिशंकर ने बताया कि जून में आरोपित पत्नी करीब 12 लाख के गहने लेकर चली गई थी जिसको लेकर कई बार भलुअनी थाने में पंचायत की गई
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी रंजना सचान ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर यदि कोई भी तथ्य सत्य पाए जाते हैं कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment