नवरात्रि के अवसर पर मां भगड़ा भवानी मंदिर, नवरात्र में उमड़े श्रद्धालु
देवरिया। सलेमपुर,शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मझौलीराज स्थित मां भगड़ा भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सलेमपुर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के अवसर पर आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।
स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, मंदिर की पहचान लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी रही है। मंदिर के इतिहास और राजपरिवार से इसके संबंधों को लेकर प्रचलित मान्यताएं मझौलीराज की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह मंदिर आज भी क्षेत्र के लोगों की आस्था और लोकपरंपराओं का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां भगड़ा भवानी के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने नारियल, फूल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


























































Leave a comment