Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

 देवरिया बरियापुर। बिहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने चाय की दुकान में सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला चंद्रवाँती देवी को कुचल दिया बीती रात को लगभग 3 बजे के आस पास की घटना है शोर गुल सुनकर आस पास के स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और स्कार्पियो में सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाया मौके पर 2 लोगों को पकड़ लिए इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस मौक़े पर पहुंच कर हालत को काबु मे लिया समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 
बरियापुर पुलिस ने स्कार्पियो में सवार 2 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस पूछताछ कर रही है!
इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका लाहिल पार की निवासी बताई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रवाँती देवी चाय की दुकान में सो रही थीं। इसी दौरान बिहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वृद्ध महिला की मौत की खबर से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने तथा ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh