Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुठनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 48.490 ग्राम स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार।

देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र स्थित मेहरौना सीमा से सटे बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 48.490 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। मेहरौना सीमा उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्र है। ऐसे में गुठनी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं, निरुद्ध किए गए विधि-विरुद्ध बालक के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh