आजमगढ़: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
•जीयनपुर पुलिस ने कंजरा बाजार से किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भी दर्ज है मामला
जीयनपुर/आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा संख्या 0411/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 की बढ़ोतरी की गई।
इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमसेन चौहान (करीब 19 वर्ष), पुत्र बलजीत चौहान, निवासी ग्राम बनौरा मैनाथपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को कंजरा बाजार से दोपहर करीब 1:35 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, थाना जीयनपुर।
2. कांस्टेबल अजीत चौहान, थाना जीयनपुर।
3. कांस्टेबल शिवम मिश्रा, थाना जीयनपुर।


























































Leave a comment