Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, गांव में कराई मुनादी

•सिधारी थाने में दर्ज मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के क्रम में थाना सिधारी पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से जारी प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।

पुलिस के अनुसार, थाना सिधारी में दर्ज मुकदमा संख्या 267/2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 के तहत अभियुक्त अभिषेक राजभर पुत्र हरेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम खुरहट, थाना रानीपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 22 वर्ष वांछित है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के अंतर्गत जारी प्रक्रिया का 10 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार तामीला कराया गया। इस दौरान निरीक्षक शिव कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह और कांस्टेबल शाहिल खान ने गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के घर तथा ग्राम खुरहट के सार्वजनिक एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही गांव में नियमानुसार मुनादी भी कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, न्यायालय से जारी प्रक्रिया के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

स्रोत: थाना सिधारी पुलिस, जनपद आजमगढ़।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh