Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवरात्रि के अवसर पर श्री चंडी माता मंदिर पर श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

देवरिया। बरहज,शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन चंडी माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया।  यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल है। नवरात्र के अवसर पर आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिर में पहुंचे।
 स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, मंदिर की पहचान लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी  है।  यह मंदिर आज भी क्षेत्र के लोगों की आस्था श्रद्धा भक्ति का प्रमुख केंद्र बना है।
नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने नारियल, फूल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नवरात्र के दौरान यहां पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh