विद्यालय से गैस सिलेंडर और कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार तीन साइकिल व एक गैस सिलेंडर बरामद
आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना की पुलिस टीम ने विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी और कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी की घटनाओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की तीन साइकिल और एक खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 अगस्त 2026 को प्राथमिक विद्यालय धनावांखास के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया था। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें आरोपी विनोद यादव का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे चेवता जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय लालधारी यादव, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन साइकिल और एक खाली गैस सिलेंडर बरामद किया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद, उपनिरीक्षक अमन तिवारी सहित पुलिस टीम शामिल रही। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


























































Leave a comment