Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पितृ विसर्जन पर श्रद्धालुओं की सरयू तक बरहज में लगी भीड़।

देवरिया।पितृ विसर्जन अमावस्या महालय के अवसर पर आज सरयू तट थाना घाट पर अपने-अपने पितरों को पिंडदान करने के लिए भीड़ उम्र पड़ी लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों की स्मृति में आज इत्र पक्ष का अंतिम दिन होने के नाते पिंडदान कर अपने पितरों को संतृप्त किया। 
आज का दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के नाम से जाना जाता है यह पितृपक्ष का अंतिम दिन होता है इस धरती पर आए हुए सभी पितरों पूर्वजों को आदर पूर्वक विदा किया जाता है आज के दिन ज्ञात अज्ञात पितरों को तर्पण पिंडदान पूजन कर पितरों को संतुष्ट करते हैं जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है यह कार्य नदी तालाब या घर पर ही सात्विक रूप से किया जाता है पिंडों का पूजन कर धूप दीप नैवेद्य या पुष्प आदि चढ़कर बने हुए पिंडों को सरयू नदी या तालाब में विसर्जित किया जाता है जिससे पितर प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh