Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह और बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री समेत पंचायतीराज मंत्री को भेजा ज्ञापन

देवरिया। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद अब कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठने लगी है। डॉ जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पंचायतीराज मंत्री और शासन के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ग्राम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने बताया कि- ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान प्रशासकों की नियुक्ति 25 मई 2026 से हुई है। यदि 6 माह की अवधि पूरी होने के बाद भी पंचायत चुनाव कराना संभव न हो तो इन्हीं प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने और बढ़ाया जाए। श्री कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा संगठन ने मांग की है कि विकास कार्यों के लिए नियमों की जटिलता कम की जाए ताकि विकास युद्ध स्तर पर हो सके। मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतानों को शीघ्र कराया जाए और प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों तथा एडीओ (पंचायत) को प्रशासकों का सहयोग करने के निर्देश दिए जाएं। संगठन द्वारा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मुख्य सचिव, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh