थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
देवरिया। कोतवाली सलमेपुर में आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, शौचालय की टंकी के निर्माण में बाधा और राजस्व से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जांच कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में पहुंचे खाजेगढ़वा निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत की कि उन्हें शौचालय की टंकी का निर्माण कराने से रोका जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कराकर टंकी का निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इसी क्रम में पिपराडीह निवासी रिंकी देवी ने सलमेपुर के बंजरिया में खरीदी गई जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा, ताकि शिकायत का समाधान हो सके।वहीं, सिसवा पांडेय निवासी मंजू देवी ने राजस्व से जुड़ी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने इस शिकायत पर भी जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।


























































Leave a comment