Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव

•नवरात्र, रामलीला व दशहरा को लेकर पुलिस ने की बैठक, डीजे संचालकों को निर्देश ध्वनि नियमों का हो पूर्णतय: पालन 

दीदारगंज - आजमगढ़।दीदारगंज थाना परिसर में गुरुवार शाम पांच बजे नवरात्र, रामलीला, दशहरा और भरत मिलाप को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु रामलीला समिति के लोग, दुर्गा पांडालों के सदस्य, ग्राम प्रधानों एवं डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने की। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने डीजे संचालकों को निर्देश दिया कि डीजे की उंचाई ज्यादा ना हो और ध्वनि नियमों का पालन किया जाए। बैठक में उपस्थित लोगों से साफ सफाई, बिजली की व्यवस्था एवं रास्ते की समस्याओं पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने सभी की समस्याओं को बारी बारी से सुनकर सभी समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने का आश्वासन दिया। दुर्गा पूजा समितियों एवं रामलीला समिति के लोगों को लोगों को किसी भी नई परंपरा को ना अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, कहा कि त्योहारों पर किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान/प्रशासक वली खान ताहिर, दिनेश कुमार मौर्य, छविराम यादव व बब्लू मौर्य, बलराम मौर्य, हीरालाल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh