Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवोदय में कर्मचारी की अभद्रता पर छात्राओं का हंगामा, 5 घंटे हॉस्टल में बंद रहीं 119 छात्राएं

आजमगढ़, जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय में महिला छात्रावास की अस्थाई महिला कर्मचारियों के साथ एक पुरुष कर्मचारी द्वारा अभद्रता और शिकायत करने पर निकालने की धमकी देने से नाराज 119 छात्राओं ने बुधवार सुबह 7 बजे से खुद को हॉस्टल में बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल तहसील व जिला प्रशासन को सूचना दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी, सीओ सगड़ी, महिला एसडीएम नेहा मिश्रा, सीओ आस्था जायसवाल, न्यायिक तहसीलदार सगड़ी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।लगभग 5 घंटे तक बंद रहने के बाद एसडीएम और प्राचार्य शशिकांत राय के लिखित आश्वासन व शर्तें मानने पर छात्राओं ने दरवाजा खोला। अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया।एसडीएम सगड़ी ने बताया कि छात्राओं की समस्याएं सुनी गई हैं। अस्थाई महिला कर्मियों को नहीं निकाला जाएगा और भविष्य में किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh