Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी साइबर टीम की तत्परता से ठगी के 10 हजार रुपये पीड़ित को वापस

घोसी।मऊ। घोसी साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को  तत्परता से बड़ी राहत मिली। मोबाइल हैक कर फ़ोन पे के माध्यम से ठगी गई 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि पुलिस ने वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
मानिकपुर हड़हुआ निवासी अरुण राजभर पुत्र रामप्रीत राजभर के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने फोन पे के जरिए उनके खाते से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने 6 जून 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय के कुशल नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि को संबंधित स्तर पर होल्ड करा लिया।
लगातार प्रयास के बाद बुधवार 7 अक्टूबर को पीड़ित अरुण राजभर को ठगी गई पूरी 10 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।
ठगी की रकम वापस कराने वाली थाना घोसी की साइबर टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर अरविंद यादव तथा महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय शामिल रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन/पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh