Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भटनी जीआरपी को मिला बड़ी सफलता 2.05 लाख के आईफोन-आईपैड समेत मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

देवरिया भटनी । स्थानीय जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पूर्वी छोर पर नवनिर्मित शौचालय के पास सीमेंटेड बेंच से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल और एक टैबलेट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 2.05 लाख रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के मकुनही गांव निवासी प्रवीण चौहान (28) के रूप में हुई है। बरामद सामान में 70 हजार रुपये का एप्पल आईफोन, 20 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल और 1.15 लाख रुपये का एप्पल आईपैड टैबलेट शामिल है। ये सामान जीआरपी भटनी में दर्ज चोरी के दो मुकदमों से संबंधित हैं।
रेलवे पुलिस के अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक आलोक सिंह पटेल, हेड कांस्टेबल मिथिलेश कुमार खरवार और आरक्षी सचिन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh