Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवलपुर चौराहे से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

देवरिया/ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नवलपुर चौराहे पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस दौरान नव नियुक्त एकता दल, नवलपुर चौराहा की सहभागिता भी चर्चा में रही।
कलश यात्रा नवलपुर चौराहे से प्रारंभ होकर मझौली मोड़ होते हुए नदावर घाट नदी तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ नदी से कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नवरात्र के प्रथम दिन निकली इस भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
नवलपुर चौराहे पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया। कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh