Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस में तहसीलदार एवं कोतवाल की उपस्थिति में 12 मामले पहुंचे, एक का मौके पर निस्तारण


तहसीलदार अनीश सिंह और कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अनीश सिंह एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 12 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व के आठ और पुलिस से संबंधित चार मामले शामिल रहे। इनमें पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
 तहसीलदार अनीश सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित कर्मचारी मौके की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करें ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
   कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को पुलिस कर्मी गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष निस्तारण करे। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही अपनी स्पष्ट निस्तारण की आख्या दे।
  इस दौरान एसआई विजय शंकर, एसआई सनाउल्लाह, एसआई श्रीप्रकाश सिंह, एसआई यशोदा,कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, सौरभ राय,गौरव राय, नगर पंचायत के शादाब खान सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh