सड़क हादसे में युवा खिलाड़ियों की मौत से शोक की लहर, दिवंगत युवाओं को दी गई श्रद्धांजलि, बस स्टैंड से चनुकी मोड़ तक निकला कैंडल मार्च
देवरिया। सड़क दुर्घटना में युवा खिलाड़ियों की असामयिक मौत से सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे लार कस्बे में भाजपा नेता रणविजय कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर चनुकी मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान सभी ने दिवंगत युवाओं की स्मृति में कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
कैंडल मार्च के दौरान नित्या प्रजापति, अनिकेत, आनंद यादव, आरिफ अंसारी उर्फ राज सहित सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवा खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं की असामयिक मौत को अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर नंदसिंह, संजय, जितेंद्र कुमार, रजत सिंह, राहुल सिंह, एमडी दानिश, ध्रुव कुमार, स्वतंत्र प्रताप सिंह, गोलू सिंह, सोनू मद्धेशिया, अनीसुर रहमान, विनय यादव, सूरज वर्मा और अखिलेश वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कैंडल मार्च के दौरान माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।


























































Leave a comment