दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीम ने किया घाटों का निरीक्षण
देवरिया।उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार व सीओ रंजना सचान ने मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना घाट व गोराघाट पैंना का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने सहायक अभियंता विद्युत दिनेश कुमार मोर्या एवं क्षेत्रिय वन अधिकारी हरीश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि जो भी पेड़ की डहगिया विद्युत तार के आसपास में आ गई हैं उनकी छंटनी कर दी जाए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके उन्होंने घाटों पर पथ प्रकाश के साथ नाविक गोताखोर एवं सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिनेश मौर्य से बताया कि जर्जर तार मार्ग से जो लटके हुए हैं उन्हें टाइट कर दें जिससे मूर्ति विसर्जन में किसी प्रकार की विघ्न बाधा उत्पन्न ना हो सके।
सीओ रंजना सचान ने थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय को निर्देशित करते हुए प्रत्येक गांव में मूर्ति स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं डीजे संचालकों निर्देश देने के साथ यह जानकारी दिया कि किसी भी सूरत में कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं लेगा यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेने का कार्यकर्ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने आयोजकों से मूर्ति स्थल पर ऑक्सीजन एवं अग्निशमन के साथ सुरक्षा की पुख्ते इंतजाम करने का निर्देश दिए इस तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद चौरसिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।


























































Leave a comment