मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय घोसी में पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा
घोसी।मऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में घोसी स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कहा कि नेताजी ने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके संघर्ष, सादगी और जनसरोकारों से जुड़ी राजनीति को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार आज भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने तथा समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, लालचंद यादव, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, मुखलाल यादव, अमीरुल्ला, अमरेंद्र बहादुर यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























































Leave a comment