समाधान दिवस में कुल 32 मामले आए , तीन का हुआ निस्तारण
देवरिया। रुद्रपुर तहसील में माह के पहले शनिवार को सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 32 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को गुण दोष के आधार पर अग्रसारित किए गए। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता को एक पत्रक सौंपकर तहसील के आर.के. कार्यालय में घोर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत की। अधिवक्ताओं ने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं और वादकारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पत्रक में आर.के. कार्यालय के साथ ही कंप्यूटर कक्ष में भी कथित रूप से पाई जा रही गड़बड़ियों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उधर लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने एक दिन की सांकेतिक के हड़ताल कर अपने विभिन्न मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।


























































Leave a comment