Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में लेखपालों ने अध्यक्ष अरविंदपांडेय व महामंत्री सौरभराय के नेतृत्व मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को एसडीएम को सौंपा

 घोसी। मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर घोसी तहसील लेखपाल संघ ने अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में वेतन विसंगतियो आदि 8सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को तहसील घोसी परिसर में मांगो से संबंधित नारेबाजी भी किया करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। बाद में तहसील अध्यक्ष अरविंद पांडेय एवं महामंत्री सौरभ राय के नेतृत्व में लेखपालों ने ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी, स्थानांतरण नीति आदि से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।    
    लेखपाल संघअध्यक्ष अरविंदपांडेय ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग और वेतन विसंगति का समाधान नहीं हुआ है। वहीं करीब आठ वर्षों से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया है। पिछले दो वर्षों से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी न होने तथा करीब 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
धरने के दौरान कहा गया कि परिषद के आदेश के बावजूद लेखपालों को पटल से हटाया नहीं जा रहा है और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त नहीं किया जा रहा।
     मंत्री सौरभराय ने तकनीकी कार्यों का बढ़ता बोझ बताते हुए पिछले पांच वर्षों से लैपटॉप एवं मोबाइल उपलब्ध न कराए जाने तथा तकनीकी कार्य कराने के बावजूद तकनीकी पद घोषित न किए जाने का मुद्दा भी उठाया।
लेखपालों ने ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा कार्य के अनुरूप भत्तों में वृद्धि की मांग की। इसके अलावा तहसीलवार लेखपालों का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्थायीकरण लंबित होने पर भी आक्रोश जताया।
  धरने में शेषनाथ चौहान, विवेक सिंह, अखिलेश कुमार, गौरव राय, सुनील कुमार, जय प्रकाश यादव, आशीष यादव, सुधाकर, राम आशीष सिंह, अरुणेंद्र कुमार समेत तहसील के बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh