Accidental News / दुर्घटना की खबरें

पवई दोस्तपुर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के दोस्तपुर (लहुरामपुर) गांव में जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोस्तपुर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र राम उजागिर अपने भाई की शादी में शामिल होने घर आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खंभे से विद्युत तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से सुनील गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि माहुल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। हालांकि हादसा जर्जर तार टूटने से ही हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। मृतक निजी कंपनी में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पवई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh