जौनपुर में सांप के डंसने से 21 वर्षीय BA छात्रा की मौत
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव में बुधवार को उस समय परिवार में कोहराम मच गया, जब घर में अपनी बहन के साथ सो रही 21 वर्षीय बीए की छात्रा आंचल की कथित तौर पर सांप के डंसने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रात में आंचल अपनी बहन के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान बेड पर चढ़े सांप ने उसे डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल भी लेकर गए, जहां चिकित्सक ने भी उसकी मौत की पुष्टि की।
घटना के बाद घर में मौजूद लोगों ने सांप की तलाश शुरू कराई। सर्प पकड़ने वाले लोगों को बुलाकर काफी देर तक घर और आसपास के स्थानों पर खोजबीन कराई गई, लेकिन सांप का पता नहीं चल सका।
21 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक है। वहीं, घटना की खबर फैलते ही गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



















































Leave a comment