Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्यालय के सामने सड़क पर बह रहा गंदा पानी

देवरिया। विकास खंड रुद्रपुर कस्बे के समीप  रामचक गांव की एक सड़क वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है प्रत्युष विहार स्कूल के सामने सड़क पर जमा गंदा पानी कीचड़, राहगीरों के लिए मुसीबत अब किसी गुस्से व आक्रोश से कम नहीं बारिश के बाद तो सड़क और नाली का अंतर ही मिट जाता है। विद्यालय के बच्चे इस सड़क से   प्रतिदिन आते जाते है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का स्तर आसपास की नालियों से नीचे हो गया है। नालियों का पानी सड़क पर पहुंचकर जमा हो जाता है और निकासी का कोई  रास्ता नहीं है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से कीचड़, दुर्गंध और फिसलन की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। विद्यालय के सामने होने के कारण समस्या और गंभीर है। सुबह और दोपहर के समय जब बच्चों की आवाजाही होती है, अभिभावकों का कहना है कि बच्चै‌ फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि सिर्फ पानी निकालने से समस्या खत्म नहीं होगी। सड़क का लेवल ऊंचा करने, नालियों को दुरुस्त करने और पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करनी होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh