हनुमान मंदिर में अखंड हर कीर्तन पूजन हवन के साथ हुआ समापन
देवरिया सलेमपुर। सावन माह के पावन अवसर पर सलेमपुर तहसील क्षेत्र के डुमवलिया ग्राम सभा स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी विधि-विधान से अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय हनुमान नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। अखंड हरी कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे के साथ गूंज उठा। आयोजन में अभिनव तिवारी, सुरेश तिवारी, अमित तिवारी ‘भोलू’, पुनीत तिवारी, रितिक तिवारी, अंकित तिवारी, सुबोध तिवारी, बीटू तिवारी एवं पुनीत पाठक (जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी) सहित समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम के समापन पर विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।


























































Leave a comment