दीदारगंज थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी से ग्रामीणों में दहशत ,पुलिस को दे रहे चोर चुनौती
• घर का ताला तोड़कर चोरी! जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
दीदारगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज यादव ने थाना दीदारगंज में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। बता दे कि दरियापुर गांव में रविवार की रात में चोरों दो घरों में चोरी कर नगदी समेत लाखो के कीमती सामानों पर हाथ साफ किया था ।
पीड़ित मनोज यादव के तहरीर के अनुसार 18 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद पाया। इसके बाद घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी की जानकारी हुई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में दो अंगूठियां, एक कंगन, एक बाली, नथिया सहित अन्य आभूषण और नगद राशि शामिल बताई गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना दीदारगंज में तहरीर देकर मामले की जांच कराने, अज्ञात चोरों का पता लगाने तथा चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
एक दिन पहले रविवार की रात में दीदारगंज थाना के दरियापुर में भी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव के घर से सोने की चेन, हार, कंगन, अंगूठी, झुमका, चांदी की पायल, करधन, पीतल के बर्तन, छह साड़ियां और एक बॉक्स चोरी हुआ। वहीं राजेश कुमार यादव के घर से करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने का कनफूल, नाक की कील, चांदी का मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल की चोरी हुई थी । ताबड़तोड़ चोरी की घटना से ग्रामीणों जहाँ दहशत व्याप्त है ,वही दीदारगंज थाना की पुलिस को चोर चैलेंज दे रहे हैं ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार 3 घरों में चोरी की घटना हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
अब देखना है कि पुलिस जांच में चोरों का सुराग कब तक मिलता है और चोरी का सामान बरामद हो पाता है या नहीं।


















































Leave a comment