Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्मिथ इंटर कॉलेज विवाद: छात्रों की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन ASP चिराग जैन बोले — 'संज्ञान लिया, विधिक कार्रवाई शुरू'

आजमगढ़ | GGS NEWS 24 संवाददाता  आजमगढ़ के चर्चित स्मिथ इंटर कॉलेज में छात्रों की समस्याओं पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल गया है। केमिस्ट्री टीचर न होने और मनमानी फीस के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने मामले में सीधा दखल दिया है।

 

GGS NEWS 24 से बातचीत में ASP चिराग जैन ने साफ कहा, "एक स्कूल में टीचर संबंधित समस्या को लेकर बच्चों द्वारा अवगत कराया गया था। सूचना का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।"

 

क्यों भड़के छात्र?  

स्मिथ इंटर कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि —  

1. महीनों से केमिस्ट्री का टीचर नहीं है, पढ़ाई चौपट हो रही है। 2. मनमानी फीस वसूली जा रही है, विरोध पर स्कूल से निकालने की धमकी मिलती है।   

बच्चों ने हिम्मत दिखाकर सीधे पुलिस को अपनी बात पहुंचाई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

 

अभिभावकों को मिली राहत  

पुलिस के एक्शन के बाद अभिभावकों ने GGS NEWS 24 से कहा, "बच्चे डर के साये में थे। अब लग रहा है कि न्याय मिलेगा।" 

 

शिक्षा विभाग भी रडार पर  

सूत्रों के मुताबिक, मामले की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को भी दे दी गई है। जल्द ही शिक्षा विभाग की टीम स्कूल का निरीक्षण कर सकती है।

 

GGS NEWS 24 की पड़ताल जारी  

स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए GGS NEWS 24 की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh