Crime News / आपराधिक ख़बरे

ब्यूटी पार्लर में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार, ₹25,050 बरामद CCTV फुटेज बना अहम सबूत, थाना तरवां पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

आजमगढ़ तरवां थाना तरवां पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹25,050 की नकदी बरामद की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जो गिरफ्तारी में अहम कड़ी साबित हुई।

यह है मामला  

वादी संजय कुमार मौर्य, निवासी ग्राम उंचहुवां ने 16 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, 13/14 अगस्त 2026 की रात करीब 1:20 बजे गांव का ही विनोद चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान उनके घर में पीछे के रास्ते से घुसा और ब्यूटी पार्लर की दुकान से ₹40,200 नकद चोरी कर फरार हो गया। 

सीसीटीवी ने खोली पोल  

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज में अभियुक्त की पहचान स्पष्ट रूप से हो गई।

ऐसे धरा गया आरोपी  

18 अगस्त 2026 को उ0नि0 रमेश सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी उंचहुआ तिराहे से जुंआ गांव जाने वाले मार्ग पर दर्रो मोड़ स्थित पुलिया के पास मौजूद है। 

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर विनोद चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम उंचहुवां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के ₹25,050 नकद बरामद हुए।

जुर्म कबूला  

पूछताछ में अभियुक्त विनोद चौहान ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वादी की तहरीर और बरामद नकदी के आधार पर केस मजबूत कर लिया है। 

थाना तरवां पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष रकम की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh