Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ सिधारी थाना की पुलिस ने 20 लाख रुपए का झांसा देकर महिला से आभूषण ठगने वाले अंतर्जनपदीय आरोपी को किया गिरफ्तार पायल बरामद! भेजा गया जेल

आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना पुलिस ने महिला को 20 लाख रुपये होने का झांसा देकर आभूषण ठगने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर अंतर्जनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की घटना से संबंधित एक जोड़ी सफेद धातु की इस्तेमाल की हुई घुंघरूदार पायल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मैनपुरी जनपद में भी ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। मामला 23 जुलाई 2026 का है। मोहम्मदाबाद, मऊ निवासी शुभावती देवी अपने मायके बिलरियागंज जा रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें अपनी बातों में उलझाकर बऊरहवा बाबा मंदिर के सामने ले गए। आरोप है कि दोनों ने महिला के कान की झाली, गले का लॉकेट और चांदी की पायल ले ली। इसके बदले आरोपियों ने कपड़े में सिली हुई कागज की गड्डी महिला को देते हुए बताया कि इसमें 20 लाख रुपये हैं। महिला जब वहां से टेंपो से आगे गईं और गड्डी को देखा तो उसमें रुपये की जगह कागज मिले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिला की शिकायत पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को मुखबिर की सूचना और बरामदगी के आधार पर उपनिरीक्षक मनीष मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन सोलंकी (22) को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से करीब 1:50 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ठगी की घटना से संबंधित एक जोड़ी सफेद धातु की घुंघरूदार पायल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी जनपद में भी ठगी/धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए अपनी सफाई न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष मिश्र, कांस्टेबल नीरज यादव, रिजर्व कांस्टेबल अजीत सिंह और रिजर्व कांस्टेबल नीरज यादव शामिल रहे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh