जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जलभराव का लिया जायजा, शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश
•सीवर लाइनों की जांच कर रुकावट तत्काल दूर करने और पंपों से पानी निकालने के निर्देश
प्रयागराज, 19 अगस्त। अत्यधिक बारिश के कारण जार्ज टाउन क्षेत्र में हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को नगर आयुक्त सीलम साई तेजा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जलभराव की स्थिति और जलनिकासी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने नगर निगम, गंगा प्रदूषण इकाई एवं जल निगम के अधिकारियों को जलनिकासी की समुचित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सीवर लाइनों का निरीक्षण कराया जाए और जहां कहीं भी रुकावट मिले, उसे तत्काल साफ कराया जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्थायी व्यवस्था के तौर पर पंपों के माध्यम से तत्काल जलनिकासी कराई जाए। साथ ही जब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक क्षेत्र में पंपों की व्यवस्था बनाए रखी जाए और आवश्यकता के अनुसार उनका लगातार संचालन किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए और किसी भी दशा में क्षेत्र में दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जलनिकासी की व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
सहायक सूचना निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारी, प्रयागराज कार्यालय द्वारा प्राप्त समाचार।

























































Leave a comment