Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री शंकर जी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता (बायो) सूबेदार यादव नहीं रहे

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के श्री शंकर जी इंटर कालेज पुष्पनगर के पूर्व प्रवक्ता (बायो ) सूबेदार यादव पुत्र स्व0छोटूराम यादव नहीं रहे। मंगलवार  सुबह लखनऊ में 80वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हो गया उनका शव मंगवार सायं उनके पैतृक आवास ग्राम टंडवा थाना कंथरापुर आजमगढ़ लाया गया। इनके  बड़े पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार यादव व छोटे पुत्र सुनील यादव हैं इनके पैतृक आवास पर पहुंच लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए गहरी शोक संवेदना ब्यक्त की।  बुधवार को उनका दाह संस्कार राजघाट आजमगढ़ पर किया गया मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार यादव ने दी  स्व0सूबेदार यादव के देहावसान की सूचना  मिलते ही उनके शिष्यों, पुष्पनगर क्षेत्र वासियों शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई  बुधवार को श्री शंकर जी इंटर कालेज में सभी शिक्षकों छात्रों ने एक शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और बुधवार को शिक्षण संस्थान बंद रखा गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता संतोष कुमार यादव, धर्मवीर प्रसाद, इमरान, अखिलेश यादव, दुर्गेश यादव,राम बहादुर यादव,विजय प्रकाश प्रजापति, सुनील यादव,डा0शिव चंद यादव, विष्णुदेव यादव आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh